जैसे-जैसे आप स्टेम कोशिकाओं के बारे में जानने लगते हैं, तब एक बहुत आम सा प्रश्न मस्तिष्क में उठता है की आखिर “कितने प्रकार की स्टेम कोशिकाएँ मौजूद होती हैं?”
वर्तमान में, इनके प्रकार कई हैं, इसकी संख्या के अस्तित्व पर कोई सहमति नहीं है, क्योंकि इनका वर्गीकरण या तो इनकी विभेदीकरण क्षमता (जिस रूप में यह परिवर्तित हो सकते हैं) या फिर इनकी उत्पत्ति (जहाँ से इनका स्त्रोत ऊतक प्राप्त हुआ है), के आधार पर किया जाता है।
स्टेम कोशिकाओं को, जब उन स्त्रोत उतकों द्वारा वर्गीकृत किया जाता है जहाँ से वे प्राप्त हुए हैं, वह वर्णात्मक है। यह वर्गीकरण उद्देश्यों के लिए मूल्यवान नहीं है, क्योंकि इससे कई दर्जन स्टेम कोशिकाओं की श्रेणियां (यदि कई सौ नहीं तो) बन जाने की संभावना है।
बहुत सारी कोशिकाओं के प्रकार होते हैं, जिनमें की विभेदन की भिन्न-भिन्न क्षमताएँ होती है। इन कोशिकाओं को कई शोधकर्ता “स्टेम कोशिकाओं” के रूप में नामांकित करते हैं, तो दूसरे इन्हें “प्रसवपूर्ण कोशिका” या फिर सिर्फ उन कोशिकाओं के तौर पर जानते हैं जिनमें की विविध कार्यात्मक क्षमताएँ होती हैं।
इसीलिए, यह पोस्ट वर्गीकरण प्रणली पर आधारित उन पांच प्रकार की स्टेम कोशिकाओं को समर्पित है, जो की विभेदन क्षमता को मूल्यांकित और परिभाषित करती हैं। [Read more…]